Saturday, July 10, 2010

माही,मैरेज एंड एक्सक्लुसिव........

देहरादून से सीधी तस्वीरें...सिर्फ हम ले कर आ रहे है। ब्रेक के बाद देखेंगे हल्दी की रश्म और मिलवाएंगे आपको उस घोड़ी से जिस पर धोनी आज चढ़ेंगे। आप बना रहिए हमारे साथ।चलिए हम अब आपको सीधे लिए चलते है उस घोड़ी के मालिक के पास। जी कैसा लगा आपको। क्या आपको पहले से पता था। धोनी कितने देर तक घोड़ी पर बैठे। क्या कहा धोनी ने....धोनी की घरवाली से मिले की नहीं। खाना खिलाया की नहीं।और अब हम आपको दिखाते है धोनी की शादी की पहली तस्वीरें...एक्सक्लुसिव॥ये तस्वीरे सिर्फ हमारे चैनल के पास है...आप देख सकते है पहली तस्वीरे में ये और ये दिख रहे है। दूसरी में जॉन अब्राहम दिख रहे है....और ये रही तीसरी तस्वीरे जिसमें धोनी के दोस्त डांस कर रहे है....रात नौ बजे देखिए...माही की शादी......रात साढ़े नौ बजे....शादी की मस्ती.....रात दस बजे घोड़ी पर माही....रात साढे दस बजे.....टीम इंडिया के कुंआरे, रात ग्यारह बजे.....मेरे यार की शादी.....रात साढ़े ग्यारह बजे----माही वे.....रात बारह बजे....माही स्पेशल और इससे पहले पांच बजे से नौ बजे तक.....ले जाएंगे...ले जाएंगे...दूल्हे का सेहरा....पल भर में कैसे बदलते है रिश्ते......आज मेरे यार की ....(पता नहीं ये गाना बजा था ये नहीं कुछ चैनल के महारथी इसको लेकर कनफर्म नहीं थे), सेहरा बांध के मैं तो आया रे....हे..हे...हे....देखती रह जाएंगी सखियां तुम्हारी...तुझे ले जाऊंगा......और भी कई सारे है.....ये उसकी शादी पर खास शो चल रहा था जिसने मीडिया को बुलाया ही नहीं था....खबर तक देना जरूरी नहीं समझा....टीम इंडिया और भारत के बेस्ट बैचलर में से एक...कौन है रावत...गुगल पर सर्च करो...स्टील फोटो लगाओ...लाइव एंड़ एक्सक्लुसिव जरूर चलता रहे.....अरे जैसे भी हो कोई तस्वीर शादी की उड़ाओ.....सवाल ये कि धोनी ने क्यों नहीं मीडिया को बुलाया......सानिया की शादी की नौटंकी याद है ना.....अगर दस पंद्रह दिन पहले शादी की खबर आ जाती तो क्या होता....१५ दिनों तक भाई लोग अलग-अलग एंगल से स्टोरी करवाते...कोई रांची की किसी लड़की को स्टूडियो में उठा लाता तो कोई दीपिका से लेकर प्रियंका और भी कई सारे के बाईट ले आता....आप देख सकते है इनके रिएक्शन....साफ पता चलता है कि धोनी ने इनसे धोखा किया......और सुपर होता धोनी का धोखा....स्टिंग,बैकड्रॉप से लेकर सुपर तक। देखिए रात नौ बजे धोनी का धोखा.....कही देखिए रात नौ बजे...ये धोनी झूठा है..देखिए रात नौ बजे ...धोनी का काला धंधा...कहीं काला कारोबार...मधु कोड़ा जैसा....कही धोनी का धंधा....जैसे वगैरह-वगैरह......
सो धोनी ने चोरी-चोरी चुपके चुपके शादी करना बेहतर समझा। कैप्टन कुल के आइडिया के तो सब कायल है ही ये एक और बेहतरीन प्लानिंग थी। नहीं तो संभव ही नहीं कि कुछ चैनल वाले इसमें टीआरपी का ऐसा फंडा निकालते कि धोनी की बैंड बजने पर आफत हो जाती। सो वेल डन। गुड विन इन दिस मैच। बधाई हो बधाई। मीडिया के हाल पर रोने वाले तो बहुतों होंगे....ये सब छोड़ दीजिए उन पर....अब तो इस पर रोना भी नहीं आता....भीड़ में शामिल हो जाइए और कोई उपाय नहीं है....टीआरपी चाहिए की नहीं....नहीं तो फिर आप दिखाते रहिए घाटी में तनाव...क्राइम कैप्टिल दिल्ली...फिर गड़बड़ाए गडकरी, नक्सलियों का बंद और जैसे-तैसे सीरियस खबरें....कौन देखेगा इसे...दिन भर थक कर घऱ लौटा या टीवी का दर्शक....उसे फिर क्यों तनाव दे रहे है....उसे मजा दीजिए...उसका मनोरंजन कीजिए....उसका स्वागत कीजिए...किस-किस तरीके से कर सकते है सो कीजिए.....कोई ये धंधा है.....कुछ हटकर सोचिए...रांची के राजकुमार की शादी थी मामूली बात भी नहीं...बड़ी खबर...कैसे हो रही है शादी...सब जानना चाहते है...इस वक्त क्या हो रहा होगा....फर्जी क्यास ही लगाने में क्या जाता है...कौन-कौन सा गाना बज रह होगा..गाना बजा दीजिए...हल्दी हो गई है...घोड़ी वाली रस्म और खाने का मेन्यू क्या था....कौन नाचा और कौन खूब नाचा...कौन-कौन थे...और कौन कौन नहीं थे.....नहीं थे तो क्यों नही थे....बुलावा नहीं था या देश में ही नहीं थे...आगे का क्या प्लान है....मॉरिशस या न्यूजीलैंड या सिंगापुर....रांची कब लौट रहे है,,...दिल्ली में भी किसी से मिलने का कार्यक्रम है....और वगैरह-वगैरह...आइडिया निकालिए.....तमाशा देखाइए........ लेकिन ये पब्लिक है सब जानती ...
पोस्ट कुछ लेट हो गया लेकिन अभी शादी के मुविंग विजुअल नहीं आए है याद रखिएगा

No comments: