Tuesday, April 6, 2010

सानिया, शोएब और व्हाट एन आइडिया.

ये सब आइडिया कमाल है। आज आपके पास आइडिया नहीं तो सब बेकार है। क्या आपके पास हटकर आइडिया है तो आप है आज के मीडिया सम्राट। चलिए आपको कुछ आइडिया देते है। अभी सबको तो बस एक ही खबर में आइडिया की दरकार है। सलाह देना मुझे अच्छा नहीं लगता लेकिन सलाह मैं लेता हूं फिर वहीं करता हूं जो मुझे अच्छा लगता है।खैर ये तो मेरी बात हुई। जिसमें किसी की दिलचस्पी नहीं। ज्यादा वक्त खराब किए सीधे चलते है आइडिया पर। सानिया-शोएब निकाह के आइडिया पर।आइ़डिया १......शोएब भारत में और सानिया के घर पर क्यों है? क्या सोचा आपने? आपको क्या लगता है कि वो यहां शादी की तैयारी की तैयारियों को देखने के लिए पहुंचे है।माफ कीजिएगा....आप सौ फीसदी गलत है। वो तो सानिया और उनके परिवार को भरोसे में लेने के लिए ही साथ में है। उन्हे अंदाजा था कि उन्होने जो कुछ किया है वो मामला सबके सामने आएगा। और अगर वो दूर रहे तो फिर निकाह तो होना ही असंभव है। सो शोएब सीधे भारत पहुंचे। बिना किसी को जानकारी दिए...चोरी-चोरी चुपके-चुपके। अब वो कहते है मैं भारत नहीं छोड़ रहा। अरे भइया अब भारत से अभी जा भी नहीं सकते।पासपोर्ट जो जब्त है। इस एंगल से स्टोरी मजेदार हो सकता है।आइडिया २--क्या सानिया को हमारे शत्रु देश के लड़के से शादी करनी चाहिए। अरे वो बकवाश की बात छोड़िए जो कहते है कि इन दोनों की शादी से दोनों देशों के रिश्ते सामान्य हो जाएंगे। क्यों दिन में ऐसे सपने उनको आते है...मुझे तो समझ नहीं आ रही है। अगर भारत-पाक में युद्ध हुआ तो क्या पाक सानिया के बहाने हमसे ब्लैकमेल नहीं कर सकती। पाक में जो आतंकी है क्या वो हमे ब्लैकमेल नहीं करेंगे। सानिया दुबई में रहे या पाकिस्तान में अगर किसी आतंकी संगठन के हत्थे चढ़ गयी तो भारत सरकार बैकफुट पर नहीं होगी। आखिरकार वो भारत की बड़ी टेनिस खिलाड़ी है। और शादी के बाद भी भारत के लिए खेलेंगी। तब भारत सरकार और हम भारतीयों की क्या स्थिति होगी। क्या सोचा है किसी ने।आइडिया ३- आयशा को इंसाफ दिलाना है की नहीं। कितनों को हमने मीडिया ट्रायल कर इंसाफ दिला दिया होगा तो आयशा को क्यों नहीं। आखिरकार शोएब ने उससे निकाह किया है। फर्जी तरीके से भी तो निकाह तो हुआ ना। भाई शोएब आप इतने भोले तो नहीं दिखते कि किसी लड़की ने आपसे ठगी कर डाली। तो मिशन आयशा जारी रहना चाहिए।आइडिया ४- आज टाइम्स ऑफ इंडिया ने कितने बेरोजगारों को कमाने का जरिया दे दिया है। उसमें खबर छपी है शादी होगी या नहीं इसपर सट्टा लगाइए और मालोमाल हो जाइए। भाई मंदी में इससे बेहतरीन कमाई का जरिया कुछ हो भी सकता है क्या.....शादी पर २५ पैसे का भाव और नहीं होने पर तो बल्ले बल्ले है.....आइडिया ५----आयशा को शोएब ने चुनौती दी है मीडिया के सामने आने के लिए....भाई शोएब आप क्यों परेशान हो रहे है जब सबकुछ कोर्ट पर ही छोड़ना है....आपने सब लिखीत स्टेटमेंट मीडिया को दी है....तो फिर आपको क्या राइट बनता है आयशा आए या नहीं। आप क्यों परेशान है...वो सामने आएगी तो आपकी स्थिति स्ट्रांग थोड़े ही ना मजबूत हो जाएगी....आइडिया ६ टीआरपी की लुट है लुट सके तो लुट....मौका मत छोड़ों भाइयों. आयशा को स्टूडियो में ले आओ....नहीं तो एक ओबी उसी के घर पर तैनात कर दो...लाइव....वो क्या कर रही है...रो रही है, परेशान है...कौन उनसे मिलने आ रहा है.....आइडिया७ आयशा का मिशकैरेज हुआ था...उसकी रिपोर्ट लाओ...लाइव एंड एक्सक्लुसिव.........फोनो, लाइव,,,,और फिर हर जगह रिपोर्टर तैनात करो...सानिया के घर के बाहर जो पहले से ही...जरूरत पड़े तो पहले को रेस्ट देने के लिए दूसरा, तीसरा और चौथा भी तैनात कर ही डालो भाई.....आइडिया ८ कोई फतवा जारी हो सकता है...कोई संभावना इसकी है....तो टटोलो....फतवा जारी हो गया तो समझो हो ही गया..........आइडिया ९ शोएब के और कितने लड़कियों से संबंध थे? कोई को तो खोजो....सही ना मिले तो फर्जी ही बैठा डालो....ये लड़की दावा कर रही है कि उससे शोएब से संबंध रहे है.......लाइव एंड एक्सकलुसिव....हेडर में बस इतना ही डालो...लोकेशन की जगह पर भी एक्सक्लुसिव ही लिखो....स्क्रीन पर उपर-नीचे- आगे औऱ पीछे जहां जहां चाहो एक्सक्लुसिव लिख डालो.....आइडिया १० और वो रिपोर्ट भी दिखानी है ना शादी के दिन वो क्या पहनेगी....शोएब क्या पहनेंगे...हेयर ड्रेस कैसा होगा...कितन लोग आएंगे...हैदराबादी बिरयानी कौन बनाएगा,,,,,,,,,,,,,,,,,,और भी आइडिया चाहिए........हां अभी शादी में ९ दिन बाकी है.......बीच-बीच में वो एंगल भी कि गिरफ्तारी कब होगी....कभी भी गिरफ्तार हो सकते है शोएब.....सेहरा या सलाखें तो चला ही डाला है भाई लोगों ने। शादी जेल से होगी या बाहर से होगी। ये मत कहना कि व्हाट एन आइडिया सर जी। शर्म आती है इन आइडियाज पर। शर्म आती है ऐसे लिखने-सोचने और पढ़ने वालों पर । लेकिन हमे ये देखने में शर्म नहीं आती। दिखाते रहो भाइयों हम देखते रहेंगे। तुम्हारी भी जय हो हमारी भी जय हो।

No comments: