Sunday, June 27, 2010

सुपर सायना, वेल डन

T41 - Ok ok ok ..!!! thank you all for Saina info .. My God .. this Twitter is like ...Magic ..instant magic ..Go India !! ermm GO Twitter ! thats what big reaction when he got the news of saina winning...whats about you
T41 - What happened with Saina ?? Did she win ?? Was on a flight and missed it ..! Quick someone tell me, am not near Tv ! Such dependence ! asked big b on twitter
ये बिग बी की ट्विट है जो उन्होने सायना के मैच पर किया। लगातार तीन बड़े टूर्नामेंटों में जीत। भारती क्रिकेट टीम भी शायद ही लगातार तीन बार ऐसा कर सकी हो। लेकिन कभी सानिया नाम से परेशान सायना को अब परेशान नहीं होना पड़ता होगा। याद है प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब कोई पत्रकार सानिया नाम से पुकारता होगा तो क्या बितती रही होगी। अब शायद सानिया मिर्जा चाहे कि उन्हे कोई सायना नाम से पुकारे।हो भी क्यों ना ...दुनिया की दूसरी नंबर की खिलाड़ी वो बन गयी है। सानिया १०० से भी दूर होंगी।सायना के कोच गोपीचंद बेहद खुश है। उनका बयान आया है। गोपीचंद कहते है कि सायना ने इस साल टॉप पांच में शामिल होने का टारगेट बनाया था। साल के अभी छह महीने बाकी है। इसका मतलब ये कि छह महीने से भी कम में साल का मिशन पूरा हो गया है। कहीं कहीं अब तुलना भी हो रही है। सायना बनाम सानिया । सानिया के नाम मिक्सड डब्लस और डब्लस में खिताब है, कुछ सिंग्लस टाइटल भी। लेकिन कोई ऐसा ताज नहीं जो सायना के बराबर का हो। खैर ये तुलना गलत है। लेकिन इतना तो सही है कि महिलाओं में देश की सबसे बड़ी खिलाड़ी आज सायना है। इस संडे को सायना ने सुपर संडे बना दिया। वेल डन। इस खेल की रॉल मॉडल है वो इस देश में। बैडमिंटन में चीन और इंडोनेशिया की तूती बोलती है। अब भारत की बारी है। विश्व कप फुटबॉल का मौसम है आज रूनी और मेसी के लिए बड़ा मुकाबला है लेकिन क्या हुआ हमारी टीम वहा नहीं है तो हम बैडमिंटन में चैंपियन है।

No comments: