Sunday, November 8, 2009

भोजपुरी भी LIVE

महुआ के लोकप्रिय कार्यक्रम का फ़ाइनल। पटना का ऐतिहासकि गांधी मैदान ऐतिहासिक क्षण का गवाह बन रहा था। गांधी मैदान अपने में कई ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है और भोजपुरी की माटी से भोजपुरी कार्यक्रम LIVE. लोगों की भारी भीड़। दोनों ही प्रतियोगी के लिए समर्थन..देखने लायक माहौल था। और जब रविकिशन ये कह रहे थे कि आज बड़े गर्व की बात है। भोजपुरिया समाज के लिए गर्व की बात है। दुनिया ये कार्यक्रम LIVE देख रही है तो यकीन जानिए भोजुपरी जानने-समझने वाले लोग इस खुशी से पगला से गए होंगे। भोजपुरी गायकों की खोज श्रृंखला की शुरुआत हो चुकी है। काफी जदोजहद के बाद फ़ाइनल के लिए दो कलाकार बचे थे। फाइनल यूपी बनाम बिहार हो चला था। उत्तर प्रदेश के मोहन राठौर और बिहार के आलोक कुमार दोनों ही सामान्य परिवार से आते है। करीब चार घंटे तक चले मैराथन फाइनल कार्यक्रम से दर्शकों का ध्यान जरा भी नहीं हट रहा था। गांधी मैदान में लाखों की भीड़ के अलावा देश भर में लाखों लोग टेलीविजन सेट से चिपके रहे।यूपी और बिहार के नेताओं ने भी अपने राज्य के गायक के लिए कैंपेनिग की थी। लालू और रामविलास भी मंच पर मौजूद थे तो राज्य सरकार के मंत्री भी। वैसे बुलावा राज्य के मुखिया नीतीश कुमार को भी गया था लेकिन किसी कारणवश वो नहीं पहुंच सके। आयोजनकर्ताओं की सबसे बड़ी मुश्किल भीड़ पर काबू पाने की थी। अगर यूपी जीत गया तो क्या होगा। क्या भीड़ पर काबू पाया जा सकेगा। यहीं सबसे बड़ी मुश्किल थी। लेकिन लोगों ने एक भरपूर कार्यक्रम का पूरा मजा लिया। लालू भी अपने खास अंदाज में थे तो रामविलास भी पूरा आनंद उठा रहे थे। बीच-बीच में रोचक अंदाज में रविकिशन उत्तर भारत और दक्षिण भारत के रुझान बता रहे थे। मंच पर भोजपुरी के कई दिग्गज कलाकार शारदा सिन्हा, मालिनी, मनोज बाबू और रविकिशन तो थे ही साथ में मंच से दिग्गज भोजपुरियों को भी याद किया गया जिनमें भिखारी ठाकुर भी शामिल थे। इस बीच मंच से बार-बार महुआ के सर्वेसर्वा पी.के.तिवारी की जय हो रही थी। उनके महुआ चैनल और भोजपुरी के इस बेहतरीन कार्यक्रम के लिए। अंत शानदार रहा। जब ये निर्णय लिया गया कि ना यूपी जीतेगा ना बिहार। जीत होगी तो भोजपुरी की। सच में भोजपुरी जीत गया। शायद ही इससे बेहतर कुछ हो सकता था। लगे हाथ मंच से अब डांस संग्राम लाने की घोषणा भी हो गई। इससे बेहतर और क्या हो सकता है। भोजपुरी गीतों के बाद अब भोजपुरी डांस भी दिखेंगे। सच में ये एक शानदार कोशिश है।

No comments: