Wednesday, May 6, 2009

MAA KI MAMTA

बीजेपी के स्टार प्रचारक बन चुके वरूण गांधी पीलीभीत से चुनाव मैदान में है। पांच बार पीलीभीत सीट से जीत चुकी मां मेनका ने बेटे के लिए ये सीट छोड़ दी है।मां की ममता ने मेनका को पीलीभीत सीट छोड़ने पर मजबूर कर दिया। वो बेटे वरूण को यहां से लड़ा रही हैं। अब ये अलग बात है कि मायावती इस ममता को समझ नहीं पाई। भड़काऊ भाषण मामले में वरूण को जेल जाना पड़ा। मेनका को वरूण से मिलने से भी रोका गया। फिर माया-मेनका और मां पर घमासान मच गया। मेनका ने मायावती पर निजी हमले करते हुए कह दिया कि माया मां की ममता नहीं समझ सकती। इस पर माया ने पलटवार करते हुए कहा कि मदर टेरेसा भी मां नहीं थी लेकिन सब का वो ख्याल रखती थी। इसके बाद मेनका ने फिर माया पर हल्ला बोलते हुए कहा कि मदर टेरेसा अपने जन्मदिन के मौके पर किसी की हत्या नहीं करवाती थी। इसके बाद प्रतिक्रियायों का दौर शुरू हो गया। बहन प्रियंका ने भी वरूण को गीता पढ़ने की सलाह दे डाली। इन सबके बीच वरूण पर रासुका लगा। सुप्रीम कोर्ट तक मामला पहुंचा। फिलहाल वरूण पेरोल पर है और देश भर में बीजेपी उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार कर रहे है। वरूण को यहां अपने मामा से दो-दो हाथ करना पड़ रहा है। यानि मामा और भांजे की लड़ाई पीलीभीत में हो रही है। कांग्रेस टिकट पर वीरेन्द्र सिंह चुनाव मैदान में है। वरूण के भड़काउ भाषण के साथ-साथ पीलीभीत सीट सर्वाधिक अमीर उम्मीदवार के लिए भी चर्चा में है। कांग्रेस टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे वरूण के मामा वीरेन्द्र सिंह के पास 631 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। बीएसपी ने बुद्धसेन वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है तो एसपी की टिकट पर रियाज अहमद चुनाव मैदान में है। वैसे मां मेनका ने बेटे के लिए काफी सुरक्षित सीट चुना है। पीलीभीत से वो खुद पांच बार सांसद रह चुकी है। वरूण के लिए इससे ज्यादा सेफ सीट शायद ही कोई हो सकती थी। ये भी कम दिलचस्प नहीं है कि गांधी-नेहरू परिवार के दो-दो मां-बेटे चुनाव मैदान में है। एक तरफ सोनिया और राहुल है तो दुसरी तरफ मेनका और वरूण। सोनिया ने भी पहले अमेठी सीट राहुल के लिए छोड़ दी थी और वो खुद रायबरेली से चुनाव लड़ रही है। अब इसे संयोग ही कहा जाएगा कि मेनका ने भी पीलीभीत सीट वरूण के लिए छोड़ दी है और खुद आंवला सीट से लड़ रही हैं। GOOD LUCK VARUN THOUGH. IT WOULD BE BETTER IF AFTER WINNING YOU SAY SORRY FOR WHAT YOU SAID EARLIR. HOPE YOU WILL DO THIS AND I DONOT KNOW AFTER LOOSING WHAT WILL YO DO. BECAUSE IN GAME LIKE POLITICS YOU NEVER KNOW WHAT IS GOING TO HAPPEN AS IT IS JUST SOME MINTS AGO MUMBAI INDIAN LOST TO DECCAN CHARGER FROM A WIINNING SITUATION.

No comments: